अति आवश्यक बैठक" मधुर लोचनी हॉस्पिटल" के संदर्भ में संस्थान के परिसर में संपन्न हुई. संस्थान में आई हुई हॉस्पिटल से संबंधित मशीनों का अवलोकन किया गया. इन मशीनों में पैथोलॉजी की कंप्लीट लैब एवं बच्चों को जन्म देने वाली मशीनें आ गई हैं. आज की बैठक में संस्थान के वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री रमेश चंद्रा जी, श्री विनोद धवन जी, श्री विष्णु सहाय जी, श्री अतुल सक्सेना जी, श्री पुरुषोत्तम सिंह जी, नवाब सिंह जी, डा अजब सिंह एवं मैं उपस्थित थे. चूंकि संस्थान के लिए नहर के पुल से संस्थान तक पक्की सड़क के निर्माण का आदेश हो गया है एवं सड़क निर्माण का कार्य 5 मई 2023 से प्रारंभ हो जाएगा. इस सड़क का निर्माण का कार्य हमारे यशस्वी सांसद श्री सत्यदेव पचौरी जी द्वारा कराया जा रहा है. सर्वसम्मति से बैठक में श्री पचौरी जी का धन्यवाद अदा किया गया. आशा करता हूं शीघ्र ही मधुर रोशनी हॉस्पिटल प्रारंभ हो जाएगा. धन्यवाद
नरेंद्र कुमार जुनेजा
